दिनभर रखना चाहते है शरीर मे फुर्ती,तो इन 5 हेल्दी नाश्ते को जरूर अपनाए

image credit: pinterest

बनाना स्प्लिट रोल्ड ओट्स विद नट्स

केले और रोल्ड ओट्स का कॉम्बिनेशन बहुत ही पौष्टिक होता है। इसमें फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। बनाने के लिए ओट्स को पानी में पकाएं, दही और केले के साथ मिलाएं, और बेरीज और नट्स डालकर सर्व करें।

image credit: pinterest

नारियल चटनी और इडली 

वेजिटेबल इडली एक पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता है। बनाने के लिए चावल का आटा और उड़द दाल मिलाकर बैटर बनाएं, फिर सब्जियाँ मिलाकर इडली पकाएं। इसके बाद नारियल चटनी के साथ सर्व करे ।

image credit: pinterest

 मिक्स ग्रेन पराठा और मूंग सलाद

मिक्स ग्रेन पराठा और मूंग सलाद फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसे बनाने के लिए ओट्स, बाजरा, रागी का आटा मिलाकर पराठा बनाएं। मूंग, मूंगफली और सब्जियों का सलाद तैयार करें।

image credit: pinterest

रागी पुडिंग

रागी एक ग्लूटेन-मुक्त अनाज है, जो फाइबर और कैल्शियम से भरपूर है। रागी आटे को घी में भूनें, गुड़ की चाशनी में मिलाएं, और सूखे मेवे डालकर सर्व करें।

image credit: pinterest

शाही पोहा

शाही पोहा एक पोषक और स्वादिष्ट नाश्ता है। पोहा को धोकर, तेल में राई, कड़ी पत्ते, चुकंदर, काजू और किशमिश के साथ भूनें। नींबू का रस और धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।

image credit: pinterest